फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: होटलों की प्रदूषण एनओसी फीस में 150 फीसदी बढ़ोतरी का मामला उठाया

Fri, 06 Nov 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा और बनीखेत के होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट करते हुए
विज्ञापन
चंबा-बनीखेत होटल एसोसिएशन ने सीएम को सौंपा ज्ञापन, 20 कमरों तक के होटलों को मामूली वृद्धि का आश्वासन
विज्ञापन

सीमित पर्यटन सीजन और कम पर्यटक आवाजाही से पहले ही दबाव में है छोटे होटल कारोबारियों का व्यवसाय
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से होटलों की सीटीओ फीस में 150 प्रतिशत बढ़ोतरी का मामला चंबा और बनीखेत होटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया।
मैहला में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर छोटे और मध्यम होटल संचालकों को राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

चंबा होटल एसोसिएशन के सदस्य पंकज गुप्ता ने कहा कि फीस में भारी बढ़ोतरी से होटल कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार की व्हाइट कैटेगरी के तहत 20 कमरों तक के होटलों को मिलने वाली छूट का हवाला देते हुए प्रदेश में भी इसी आधार पर राहत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीमित पर्यटन सीजन और पर्यटकों की कम आवाजाही के चलते चंबा जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में होटल कारोबार पहले ही चुनौतियों से जूझ रहा है।
मुख्यमंत्री ने फीस वृद्धि पर पुनर्विचार करने और 20 कमरों तक के होटलों के लिए मामूली बढ़ोतरी करने का आश्वासन दिया। दोनों एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए अन्य श्रेणियों के होटलों को भी राहत देने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में चंबा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष केके महाजन, करतार सिंह ठाकुर, महासचिव नागेश वकील, पंकज गुप्ता और हितेंद्र कुकरेजा शामिल रहे। वहीं, बनीखेत होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट आरके महाजन, महासचिव तिलक राज वकील, प्रशांत शर्मा और अमित सिंघारी मौजूद रहे। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यटन रोजगार और प्रदेश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। ऐसे में छोटे होटल कारोबारियों के लिए व्यावहारिक फीस व्यवस्था जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें