फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कबड्डी में जीत के साथ दूसरे दौर में रायपुर, खरगट, थुलेल की टीमें

Tue, 10 Sep 2024 03:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में जीत के साथ दूसरे दौर में रायपुर, खरगट, थुलेल की टीमें
विज्ञापन

परछोड़ विद्यालय में लड़कों की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज
वॉलीबाल में जीत के साथ आगे बढ़ीं होबार, चुवाड़ी और ककीरा की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड़ में छात्रों की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ उपमंडल अधिकारी (नागरिक) भटियात पारस अग्रवाल ने किया।
पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता में रायपुर ने मोरठू, खरगट ने समोट और थुलेल ने बनेटा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वॉलीबाल में होबार ने गरनोटा, चुवाड़ी ने टुंडी और ककीरा ने परछोड़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।इससे पहले प्रधानाचार्य सरदार सिंह ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्कूल खेलकूद संघ, स्कूल प्रबंधन ने मुख्य अतिथि को शाॅल, टोपी पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। स्कूल के सह प्रभारी नरेंद्र राणा ने एसएमसी प्रधान चंचल प्रीत को बैज लगाया। खेलकूद संघ के प्रभारी भवन शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिताओं में 21 विद्यालयों के 287 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मंच संचालक नवीन शर्मा ने खेलकूद का महत्व समझाया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता और उप प्रधानाचार्य जगभूषण सिंह ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का आभार जताया। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गगाहर के प्रधानाचार्य बिंदी ठाकुर और राजकीय उच्च विद्यालय काहरी के मुख्याध्यापक हंसराज शर्मा बतौर पर्यवेक्षक भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें