फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश ने धोई मिंजर मेले की रौनक, चौगान मैदान बना तालाब

Sat, 02 Aug 2025 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में बारिश के चलते भरा पानी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले छठे दिन बाजार में रौनक बेहद कम रही। ऐतिहासिक चौगान भी बारिश के पानी से लबालब रहा। कारोबारी पानी को दुकान के बाहर निकालने में व्यस्त रहे। साथ ही ग्राहकों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ मिंजर मेले के पंडाल के समीप भी बारिश का पानी आ गया। सुबह से शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। इसके चलते कारोबारियों के चेहरों पर निराशा साफ दिखी। कारोबारियों का कहना है कि बारिश के कारण शुक्रवार को कारोबार नहीं हो पाया।
साथ ही लोग भी बेहद कम संख्या में मेला देखने पहुंचे। उन्होंने बताया कि अगर बारिश इसी तरह आगामी दिनों में जारी रही तो उन्हें काफी नुकसान होगा। वहीं, दूसरी तरफ सुबह के वक्त चौगान में फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच पेनेल्टी शूटआउट के जरिये आयोजित किए गए। भारी बारिश के चलते खिलाड़ियों का जोश कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मिंजर मेले में अब दो ही सांस्कृतिक संध्या शेष हैं। इसके बाद कारोबार रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें