फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश ने रोके मणिमहेश यात्रियों के कदम

Thu, 29 Aug 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के म​णिमहेश के लिए आवाजाही करते श्रधालू।संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। चंबा में बारिश और भरमाणी माता में गाड़ी दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मौत के बाद मणिमहेश यात्रियों की संख्या में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन से भारी संख्या में श्रद्धालु मणिमहेश की तरफ रवाना हो रहे थे। सड़क से लेकर पैदल चलने वाले रास्तों पर जाम की स्थिति देखने को मिल रही थी। वीरवार को श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली। इससे कहीं न कहीं प्रशासन को राहत मिली है। भीड़ बढ़ने से श्रद्धालुओं को संभालना प्रशासन और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए मुश्किल हो रहा था। भरमौर मुख्यालय से लेकर अन्य स्थानों पर ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो रही थी। हड़सर से डलझील तक पैदल चलने वाले रास्ते पर श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पैदल रास्तों पर श्रद्धालुओं को आवाजाही करना मुश्किल हो रहा था। वीरवार को आसमान से बारिश की बूंदें गिरना शुरू हुईं तो मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी देखने को मिली। हालांकि, राधाष्टमी के बड़े न्हौण पर श्रद्धालुओं की संख्या फिर से बढ़ने की उम्मीद है। इस बार जन्माष्टमी में जो भीड़ देखने को मिली थी, उससे ज्यादा भीड़ राधाष्टमी के न्हौण पर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें