चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विजय कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बकाणी की टीम ने जालपा इलेवन को सात विकेट से शिकस्त दी।
मैच में जालपा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में 118 रन बनाए। दीपक ने सर्वाधिक 25 रन की पारी खेली। बकाणी की ओर से अजू ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बकाणी की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिन के दूसरे मैच में पैराग्लाइडिंग खज्जियार की टीम ने सिल्लाघ्राट को 15 रन से हराया। मैच में पैराग्लाइडिंग खज्जियार की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिल्लाघ्राट की टीम 106 रन पर ही सिमट गई। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव विशाल कुमार ने दी। संवाद