चंबा के साच पास में मार्ग बहाली को लेकर बर्फ हटाती जेसीबी मशीन।संवाद
पांगी। पांगी-किलाड़ मार्ग बहाल करने का काम बारिश के चलते रविवार को प्रभावित हुआ। बारिश के कारण मशीनरी मार्ग बहाली के लिए नहीं जुट पाई।
मार्ग को बहाल करने का कार्य साच पास के समीप युद्धस्तर पर चल रहा है। बैरागढ़ की तरफ से करीब 12 किलोमीटर दूरी पर करथ नाला तक मशीनरी पहुंच गई है। किलाड़ की तरफ से मिर्थालु तक मशीन लगी है। विभाग की ओर से इस मार्ग को जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं, मगर बारिश के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि साच पास के समीप रविवार को बारिश हुई। बारिश के चलते मार्ग बहाली का कार्य बंद रहा। कहा कि सोमवार को मार्ग बहाली का कार्य शुरू किया जाएगा। बताया कि विभाग भी इस मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए प्रयासरत है। गौरतलब है कि चंबा से पांगी के लिए वाया साच आवाजाही रहती है, मगर सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण करीब पांच माह यह मार्ग बंद रहता है। ऐसे में घाटी के लोगों की आवाजाही वाया जम्मू रहती है। इस मार्ग के बहाल होने से काफी कम समय में लोग पांगी पहुंच जाएंगे। फिलहाल, मार्ग बहाली का कार्य चल रहा है। संवाद