फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, पर्यटकों ने उठाया आनंद

Thu, 18 Jun 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से मिली निजात
विज्ञापन

संवा न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी में वीरवार को बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम ठंडा हो गया है। पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

बारिश के बाद सुभाष और गांधी चौक सहित शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल दिनभर पर्यटकों से गुलजार रहे। पर्यटक ठंडी हवाओं, मनमोहक दृश्यों और खुशनुमा मौसम का आनंद लेते नजर आए। कई पर्यटकों ने बाजारों में खरीदारी की तो कुछ ने परिवार और दोस्तों के साथ यादगार तस्वीरें खिंचवाकर मौसम का लुत्फ उठाया। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि जून में इन दिनों मौसम सुहावना होने के कारण पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी हुई है जिससे पर्यटन कारोबार को भी लाभ मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे मौसम और अधिक सुहावना रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें