चंबा में भारी बारिश के कारण सड़क पर बहते पानी से बचकर निकलने की कोशिश करते बच्चे।संवाद
चंबा। जिला मुख्याल में भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते शहर की सड़क दरिया बन गई। इसके चलते राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एक तरफ जहां नालियां उफान पर आ गई, वहीं सड़क पर भी पानी बहता रहा। दस मिनट की बारिश से शहर में माहौल बाढ़ जैसा बन गया। वहीं, भरमौर चौक जीरो प्वाइंट के पास मलबा गिरा, जबकि चंबा-साहो मार्ग पर आईटीआई के समीप भूस्खलन होने के चलते मार्ग बंद हो गया। खबर लिखे जाने तक मशीनरी मार्ग को बहाल करने में जुटी रही। अमित कुमार, रणवीर सिंह, संजय कुमार, करन कुमार, विवेक कुमार का कहना है कि पिछले करीब तीन दिनों से दोपहर बाद लगातार बारिश हो रही है। बताया कि कम समय में काफी तेज बारिश हो रही है। बताया कि रविवार को हुई बारिश से शहर की सड़क लबालब हो गई। कुल मिलाकर बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। संवाद