सिहुंता। बाल श्रम की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम ने सिहुंता बाजार में निरीक्षण किया। इस दौरान श्रम निरीक्षक ऋषभ चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने दुकानदारों को बाल श्रम न करवाने के निर्देश दिए।
आदेश दिए कि अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि बाल श्रम की रोकथाम के लिए जिला भर में अभियान चलाया गया है। बीस नवंबर से यह अभियान शुरू हुआ है। दस दिसंबर को इसका समापन होगा। इस दौरान जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में विभाग की संयुक्त टीम दबिश दे रही है। इसमें श्रम विभाग, चाईल्ड वेलफेयर कमेटी और चाइल्ड लाइन के सदस्य शामिल रहे। संवाद