फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लावारिस पशुओं के गले में बांधने के लिए दीं रेडियम बेल्ट

Tue, 09 Dec 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भरमौर में चालकों को रेडियम कॉलर भेंट करते विधायक डॉक्टर जनक राज।संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। विधानसभा सदन में बेसहारा पशुओं की रक्षा और सहारे को लेकर दो सालों से मुद्दा उठाने पर भी कोई समाधान नहीं निकल पाया। इस बीच विधायक डॉ. जनकराज ने रेडियम बेल्ट भाजपा कार्यकर्ताओं को देकर लावारिस पशुओं के गले में बांधने का फैसला लिया, ताकि रात के अंधेरे में लावारिस पशु वाहनों के टकराने से चोटिल न हो सके। मंगलवार को उन्होंने भाजपा मंडल चौरासी के कार्यकर्ताओं को यह बेल्ट सौंपीं। उन्होंने कहा कि भरमौर सहित जिले में लावारिस पशुओं की संख्या काफी अधिक हो चुकी है। सड़कों पर बेसहारा पशु विचरण करते रहते हैं। रात के अंधेरे में इन पशुओं का वाहनों से भी टकराव होता रहता है। इसमें वाहन सवारों और पशुओं काे चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए वह पिछले दो साल से सदन में इनकी सुरक्षा की मांग उठा रहे थे। सरकार ने उनकी मांग को अनसुना किया। इसके चलते उन्हें रेडियम बेल्ट इन पशुओं के गले में लगाने का फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें