फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर, दांतों के एक्सरे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में दांतों के एक्सरे नहीं हो रहे हैं। अस्पताल में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से यह नौबत आई है। नतीजतन मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में दांत की बीमारी से जूझने वाले मरीजों को निजी लैबों का रुख करना पड़ रहा है। यहां दांतों के एक्सरे करवाने की एवज में मरीजों को 150 से लेकर 300 रुपये तक चुकता करने पड़ रहे हैं। ऐसे में दूरदराज के इलाकों से आने वाले मरीज लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अस्पताल प्रबंधन को कोस रहे हैं।
विज्ञापन

जिला चंबा के तहत आते पांचों विधानसभा क्षेत्रों चंबा, चुराह, भटियात, डलहौजी और भरमौर-पांगी के दूरदराज के गांवों से ग्रामीण इलाज करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पर निर्भर हैं। बावजूद इसके मेडिकल कॉलेज चंबा में अव्यवस्था का आलम देखने को मिल रहा है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना सैकड़ों की तादाद में मरीज पहुंचते हैं। पहले पर्ची काउंटर और फिर ओपीडी के बाहर लंबी कतार में जांच करवाने के लिए खड़े होना पड़ रहा है वहीं अब मंगलवार से दंत रोग से पीड़ित मरीजों के एक्सरे तक नहीं हो पा रहे हैं। एक्सरे रूम में तैनात रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर है जिससे मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए सोमवार तक का इंतजार करना पड़ेगा।
कृष्णा, राजीव कुमार, नरेश कुुमार, गजेंद्र ठाकुर, रमेश कुमार आदि ने बताया कि मंगलवार को दांत दर्द से पीड़ित वे अपने बच्चों को चेकअप करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाए। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद दांत के एक्सरे के लिए लिखा। लेकिन एक्सरे रूम में जाकर पता चला कि रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर गया है। बहरहाल, उन्हें निजी क्लीनिक में जाकर 150 से लेकर 300 रुपये अदा कर एक्सरे करवाने पड़े। लोगों ने मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं में सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कौशल ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जल्द इसकी जानकारी एकत्रित कर मरीजों की सुविधा के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें