फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले की 101 पंचायतों में अधूरा रहा ग्राम सभा का कोरम

Thu, 03 Oct 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के तीन ब्लॉकों की 101 पंचायतों में ग्राम सभा का कोरम पूरा नहीं हो पाया। निर्धारित उपस्थिति न होने से कोरम अधूरा रहा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मक्की और घास की कटाई के चलते अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने ग्राम सभा में आने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऐसे में ग्रामीणों की पर्याप्त उपस्थिति न होने से विभाग की ओर से निर्धारित एजेंडों पर चर्चा नहीं हो पाई। बहरहाल, अब इन पंचायतों में दोबारा पंचायत प्रतिनिधि ग्राम सभा कर सकते हैं। इसके लिए तिथि निर्धारित करनी होगी।
जानकारी के विकास खंड चंबा के तहत 45 पंचायतों में से दस, सलूणी विकास खंड के तहत 44 पंचायतों में से सात और मैहला विकास खंड के तहत 45 पंचायतों में से 16 पंचायतों में ही ग्राम सभा का कोरम पूरा हुआ है। तीनों ब्लॉकों के तहत 134 पंचायतें आती हैं। इनमें 101 पंचायतों में ग्राम सभा का कोरम अधूरा रहा। दो अक्तूबर को ग्राम सभा का आयोजन किया जाता है। इसके लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न एजेंडे तय किए जाते हैं। इन्हें पंचायतों में लागू करने के लिए ग्राम सभा की सहमति जरूरी रहती है, मगर लोगाें की सहभागिता कम होने के चलते पंचायतों में ग्राम सभा का कोरम पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार्यकारी जिला पंचायत अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जिले के तीन ब्लॉकों की 33 पंचायतों में ही ग्राम सभा का कोरम पूरा हो पाया है। पंचायत प्रतिनिधि अभी भी सभाओं का आयोजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें