फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में होम क्वारंटीन किए गए कर्मचारी डयूटी पर नहीं किए जाएंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला प्रशासन ने सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे अपने विभागीय कार्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते होम क्वारंटीन में रखे गए व्यक्तियों को तैनात नहीं करेंगे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगर होम क्वारंटीन किया कोई व्यक्ति इस तरह के विभिन्न विभागीय कार्यों में तैनात पाया गया, तो उसकी जिम्मेदारी विभाग के अनुपालना अधिकारी की होगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने कहा कि जिन विभागीय कार्यों को शुरू करने की अनुमति दी गई है, उनमें कोई भी ऐसा व्यक्ति जो होम क्वारंटीन किया गया है, वह नहीं होना चाहिए। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक भाटिया ने कहा कि जिन विभागों और परियोजना प्रबंधन को अपने कार्य शुरू करने की अनुमति दी गई है वे इस संबंध में पूरी तरह से सचेत रहें। इसको लेकर जिला प्रशासन विभागीय कार्यों पर लगे कर्मचारियों की पूरी निगरानी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें