फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा के पहलवान पुरूषोत्तम ने जीता साच दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत साच में दंगल मेले का आयोजन किया गया। मेले का आगाज भाजपा के मंडलाध्यक्ष विनोद कुमार ने किया। मेले में चंबा, कांगड़ा सहित प्रदेश के अन्य जिलों के पहलवानों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। दंगल मेले के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कमेटी के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

दंगल मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। दंगल मेले में बड़ी माली को लेकर कांगड़ा के पुरुषोत्तम पहलवान और प्रौथा के पवन कुमार के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस दौरान एक दूसरे को पराजित करने के लिए पहलवानों ने दांव पेंच लगाए।
यह मुकाबला कांगड़ा जिले के पहलवान पुरुषोत्तम ने जीता। दंगल मेले के विजेता पहलवान को समापन समारोह के मुख्यातिथि कृषि बैंक के निदेशक देसराज शर्मा ने 3100 रुपये और उप विजेता पहलवान को 21 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। यह जानकारी दंगल मेला कमेटी के अध्यक्ष बालक राम ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें