फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिंजर मेले में पंजाबी और हिमाचली कलाकार मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा का ऐतिहासिक मिंजर मेला 24 से 31 जुलाई तक ऐतिहासिक चौगान में मनाया जाएगा। इस बार मेले में दो सांस्कृतिक संध्याओं में बॉलीवुड, तीन में हिमाचली और तीन सांस्कृतिक संध्याओं में पंजाबी कलाकार धमाल मचाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा एक सांस्कृतिक संध्या में हॉरमोनी ऑफ पाइन्स के कलाकारों को भी आमंत्रित किया जा सकता है। मेले के आयोजन को लेकर बचत भवन में जनरल हाउस का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ पर राज्यपाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। जबकि समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रावी में मिंजर को विसर्जित कर मेले का समापन करेंगे।
मेल के दौरान राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन करने पर भी चर्चा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्व की तरह चौगान नंबर एक में ही आयोजित किए जाएंगे। जबकि प्रशासन चौगान के व्यावसायिक गतिविधियों के प्रयोग के लिए न्यायालय से अनुमति लेगा। मेले के दौरान सफाई व्यवस्था का जिम्मा आउटसोर्स कर्मियों पर रहेगा। नगर परिषद सफाई व्यवस्था की मानीटरिंग करेगी। इस पर भी सुझाव मांगे गए हैं। इसके अलावा मेले के कलाकारों के लिए लोग भी अपने सुझाव दे सकते हैं। बैठक में उपायुक्त डीसी राणा, सदर विधायक पवन नैयर, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर समेत अन्य अधिकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौगान नंबर दो में सजेेगा सरस मेला
मिंजर मेले के मौके पर चौगान नंबर दो में सरस मेला सजाया जाएगा। इसमें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के स्वयं सहायता समूह अपने उत्पाद बेच सकेंगे। इससे पहले 2017 में मिंजर मेले के दौरान सरस मेले का आयोजन हुआ था।
चुराही, भरमौर और पंगवाली नृत्य रहेेगा आकर्षण
मिंजर मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें स्वस्थ बाल प्रतियोगिता, पगड़ी-साफा बांधा, वाद्य यंत्र सहित सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं। पंगवाली, चुराही और भरमौरी नृत्य मुख्य आकर्षण रहेंगे।
12 बजे रहेगी होगी अंतिम सांस्कृतिक संध्या
मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का समापन रात 12 बजे होगा जबकि शेष संध्याएं दस बजे तक आयोजित की जाएंगी।
दो साल बाद होने जा रहा मिंजर मेला
मार्च 2020 में कोरोना महामारी के चलते मेले का आयोजन नहीं किया जा सका था। इसी तरह 2021 में भी मेला कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गया। इस बार मेले के आयोजन की की पूरी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें