फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पंजाब पुलिस पर चालकों से वसूली का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुराह, सलूणी, चंबा, भरमौर और पांगी सहित पूरे चंबा जिले में मटर और सेब का सीजन जोरों पर है। जिले के हजारों बागवान और किसान अपनी नकदी फसल बेचने के लिए प्रतिदिन दर्जनों गाड़ियों में सब्जी और फल भरकर पंजाब की मंडियों की ओर रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

चंबा से निकलने वाली अधिकतर गाड़ियां पठानकोट, अमृतसर, जालंधर और लुधियाना सहित पंजाब की विभिन्न मंडियों में जाती हैं।
ऐसे में पंजाब सीमा पर स्थित बैरियर पर पंजाब पुलिस की ओर से वाहन चालकों को तंग करने और अवैध वसूली करने के कथित आरोप लगे हैं। जिला चंबा के विभिन्न क्षेत्रों से फल और सब्जी लेकर जा रहे एक चालक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पंजाब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वायरल वीडियो में चालक ने कहा कि सीमांत बैरियर पर पुलिस गाड़ियों को घंटों रोक रही है और अवैध वसूली की जा रही है। कागजात पूरे होने के बावजूद पैसे मांगे जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद चंबा के बागवानों, किसानों और ट्रांसपोर्टरों में भारी रोष है।
विज्ञापन

बागवानों और किसान संगठनों ने नाम न बताने की शर्त पर मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह किसानों की समस्याओं का समाधान करवाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें