फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चरस के साथ पंजाब का व्यक्ति पकड़ा

Sat, 08 Jun 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
नकरोड़/तीसा (चंबा)। तीसा पुलिस टीम ने रूटीन गश्त के दौरान पंजाब के व्यक्ति को 284 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम शुक्रवार शाम के समय दरकुंडा नामक स्थान पर गश्त कर रही थी। इतने में दीपक कुमार गांव राजीव गांधी नगर अमृतसर, पंजाब पैदल आ रहा था। उसके हाथ में बैग था। आरोपी ने पुलिस को देखा तो घबरा गया और बैग फेंककर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस जवानों ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूर उसे पकड़ लिया। बैग की तलाशी लेने पर इससे 284 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि तीसा पुलिस टीम ने 284 ग्राम चरस के साथ पंजाब के व्यक्ति को पकड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें