डलहौजी स्थित गर्म सड़क की वन विभाग की कलोनी के साथ लगी आग के बाद उठता धुंआ। स्त्रोंत-संवाद
डलहौजी (चंबा)। वन मंडल डलहौजी के जंगलों में आग बेकाबू होती जा रही है। वन विभाग इस आग पर काबू पाने में नाकाम होता दिखाई दे रहा है।
शनिवार को फाॅरेस्ट कॉलोनी के पास जंगल में भड़की आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की मदद लेनी पड़ी। शुक्रवार शाम को जंगल की आग नागरिक अस्पताल डलहौजी के इतने पास पहुंच गई थी कि ऑक्सीजन प्लांट को भी आग से खतरा पैदा हो गया था। इसके चलते अस्पताल प्रबंधन ने जंगल की आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने पानी की बौछार करके जंगल में भड़की आग को बुझाया। पर्यटक नगरी डलहौजी में बेकाबू हो रही आग का मंजर जंगलों से उठते हुए धुएं से देखा जा सकता है। इसके लिए वन विभाग को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। उधर, वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने बताया कि जंगल में आग को बुझाने के लिए विभाग भरसक प्रयास कर रहा है।