फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुनाव प्रक्रिया से दी लोकतंत्र की व्यावहारिक जानकारी

Thu, 23 Apr 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। गुरु नानक पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को लोकतंत्र की व्यावहारिक समझ देने के उद्देश्य से कक्षा 9 के छात्रों के लिए एक विशेष चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस पहल के तहत विद्यार्थियों ने सीक्रेट बैलेट प्रणाली के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया। इससे उन्हें मतदान की गोपनीयता और जिम्मेदारी का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। चुनाव में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न किया गया। मतगणना के बाद आरव को कक्षा प्रतिनिधि (सीआर) और श्राव्या को उप कक्षा प्रतिनिधि (डिप्टी सीआर) चुना गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रधानाचार्य नवदीप भंडारी ने बताया कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने के साथ उन्हें भविष्य में एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें