फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के हरदासपुर में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की निरंतर बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने रोष प्रकट किया। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकारों के खिलाफ पंफ्लेट बांट कर सांकेतिक विरोध दर्ज करवाया।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में पेट्रोल और डीजल की निरंतर बढ़ रही कीमतों के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के निर्देशानुसार प्रदेश भर में रोष प्रकट किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित विभिन्न फ्रंटल संगठनों की ओर से चंबा में भी रोश प्रकट किया गया।
उन्होंने कहा एक तरफ जहां देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है, वहीं, केंद्र और प्रदेश सरकारें लोगों को आर्थिक राहत देने की बजाय पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी करके उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश में आम जनता की महंगाई के कारण कमर पहले ही टूट चुकी है और अब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने डिपुओं में मिलने वाले खाद्य तेल की कीमतों में 57 से 60 रुपये प्रति लीटर और चीनी की कीमतों में 3 से 4 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ोतरी कर जनता को महंगाई के बोझ तले दबा दिया है। इस पर मुख्यमंत्री ने भी चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन

सरकार को इस फैसले को जल्द वापस लेना चाहिए। सरकार को निजी बस ऑपरेटरों के लिए एसआरटी माफ करना चाहिए और प्रदेश भर में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट कर में कटौती करके कीमतों में कमी करनी चाहिए। इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिला महासचिव नरेश राणा, महाशू राम, कपिल भूषण, भानू प्रताप, भूपेंद्र शर्मा राजू, मान सिंह ठाकुर, जितेंद्र सूर्या, नेक राज, परमजीत मैहरा, उमेश ठाकुर, देवराज शर्मा, हरमिंदर गुलाटी, कमल सिंह, अनिल राणा, विशाल बनवाल, ललित भूषण, हसन दीन, मनोज कुमार, कुलदीप भटियाणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें