फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में हिंदू संगठनों का रोष प्रदर्शन, बंद रहीं दुकानें, जमकर की नारेबाजी

Sat, 14 Sep 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
जिला मुख्यालय ​​स्थित मुख्य चौक में प्रदर्शन करते वि​भिन्न हिंदू संगठनों के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
चंबा। हिंदू संगठनों के आह्वान पर चंबा में भी कारोबारियों ने शनिवार को दुकानें बंद रखीं। शनिवार को दोपहर तक बाजार बंद रहा। दोपहर बाद दुकानदारों ने दुकानों को खोलना शुरू किया।
विज्ञापन

हालांकि, ढाबे और दवाई की दुकानें बंद के दायरे से बाहर रखी गई थीं, जिससे लोगों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े। चंबा में भी लोगों ने हिंदू संगठनों के साथ मिलकर बंद का समर्थन किया।
बाजार में हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों से रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। प्रदेश सरकार को मामले में कड़ा संज्ञान लेने के लिए चेताया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा, समेत संदीप कुमार, विनोद शर्मा इत्यादि ने बताया कि हिमाचल बंद हिंदू समाज का सरकार के लिए एक संकेत है। जिस प्रकार प्रदेश में बाहरी लोग आकर जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे हैं, उससे भविष्य में परिस्थितियां खराब हो जाएंगी। सरकार को समय रहते इसे रोकना होगा। बाहर से आने वाले लोगों की जांच होनी चाहिए। जहां भी अवैध मस्जिदें बनाई गई हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नकरोड़ बाजार में अवैध कब्जों को हटाने के लिए अदालत से आदेश जारी हो चुके हैं। राजनीतिक दबाव की वजह से वहां अवैध कब्जों को नहीं हटाया जा रहा है। इस मौके पर विहिप, बजरंग दल, व्यापार मंडल सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिहुंता, तेलका, होली में नहीं दिखा बंद का असर
सिहुंता, तेलका, होली, चुराह और पांगी में दुकानें खुली रहीं। यहां जिला स्तरीय बाजार बंद का असर देखने को नहीं मिला। यहां रूटीन की तरह ही दुकानदारों और व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को खुला रखा। अन्य दिनों की भांति बाजारों में लोगों की चहल-पहल देखने को मिली। शनिवार को अवकाश होने के चलते सुबह और शाम के समय बाजारों में खूब भीड़ रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें