फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सम्मान पाकर चहके चंबा कॉलेज के होनहार

Sat, 11 Mar 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अच्छी शिक्षा और परिश्रम जीवन का सबसे बड़ा आधार है। इससे जहां समाज में विशेष पहचान मिलती हैं, वहीं ऊंची उड़ान का सपना भी साकार होता है। यह विचार सदर विधायक नीरज नैयर ने शनिवार को राजकीय महाविद्यालय चंबा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं को संस्कारवान बनाने में गुणात्मक शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा सिर्फ अकादमिक ज्ञान नहीं है, यह व्यक्ति के व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होेंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

विधायक ने कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु 21,000 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रिंसिपल की ओर से रखी गई विभिन्न मांगों को भी पूरा करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें