फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेड़ से गिरी महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम

Sat, 11 Mar 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। तेलका में चार दिन पहले पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के शव को चंबा लाने के लिए तेलका पुलिस चौकी की टीम शनिवार को पीजीआई रवाना हुई।
विज्ञापन


रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपिर्द कर किया जाएगा। मृतक महिला की पहचान हलीमा बेगम (41) पत्नी याकूब मोहम्मद निवासी चियुंड के रूप में हुई है जो चार दिन पहले अपने खेत में पेड़ की टहनियां काटते हुए अनियंत्रित होकर नीचे गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया था। यहां उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। शनिवार को महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही तेलका पुलिस चौकी की टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। किहार थाना के प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि पेड़ से गिरी महिला की उपचार के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें