फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रविदास की जयंती पर छलाड़ा में कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। संत गुरु रविदास की जयंती पर छलाड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना एवं झंडा चढ़ाने की रस्म अदा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पठानिया ने कहा कि संत गुरु रविदास का भक्ति दर्शन एवं साहित्य मानवता के कल्याण के लिए समर्पित है। प्रदेश सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा को लेकर विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन कर आम जनमानस को आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाया है। उन्होंने खंड महासभा की ओर से रखे गए मांग पत्र को सहानुभूतिपूर्वक पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ में उन्होंने डैंठा गांव में पूर्व स्वीकृत धनराशि के अनुरूप सामुदायिक भवन के परिसर विस्तार और गांव के संपर्क मार्ग के निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को भी सुना। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया। इस दौरान संत गुरु रविदास ब्लॉक महासभा की ओर से भगवान बुद्ध चैरिटेबल ब्लड सेंटर कांगड़ा के सहयोग से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें