बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पंजाब की बस में पुलिस टीम ने तुन्नूहट्टी में नाकेबंदी के दौरान 8.62 ग्राम चिट्टे संग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पहचान मोहित कुमार निवासी चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस की टीम ने तुन्नूहट्टी में नाकाबंदी की थी। इस दौरान पठानकोट से डलहौजी जा रही पंजाब की बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों के सामान की जांच की तो एक व्यक्ति ने चालाकी करते हुए एक पुड़िया को अपनी सीट के नीचे फेंकने का प्रयास किया। पुलिस ने पुड़िया की जांच की तो उसमें से 8.62 ग्राम चिट्टा पाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।