फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घोषणा के बाद भी नहीं मिले प्राध्यापक, बीकॉम-समाजशास्त्र में दाखिले अटके

Wed, 15 Jul 2026 10:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय बनीखेत में बीकॉम और समाजशास्त्र विषय शुरू करने की घोषणा के बावजूद नए शैक्षणिक सत्र में दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

संबंधित विषयों के प्राध्यापकों की नियुक्ति न होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को निराशा हाथ लगी है। अब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए निजी संस्थानों या राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी और चंबा का रुख करना पड़ रहा है।
प्रदेश सरकार ने जून में नई शिक्षा नीति के तहत महाविद्यालय में बीकॉम और समाजशास्त्र विषय शुरू करने की मंजूरी दी थी। इसके बाद क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि विद्यार्थियों को कॉमर्स की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि नया सत्र शुरू होने के बावजूद दोनों विषयों की कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

अभिभावक खेम राज, राजेश कुमार, मोहिंदर सिंह, दिनेश कुमार, दीवान चंद और मुंशी राम ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से विद्यार्थियों को रोजाना लंबी दूरी तय कर दूसरे कॉलेजों में जाना पड़ेगा, जिससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा। उन्होंने सरकार से जल्द प्राध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग की।
उधर, महाविद्यालय के प्राचार्य विजय नाग ने बताया कि स्वीकृति आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित विषयों के प्राध्यापक उपलब्ध होने पर ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्तमान में दोनों विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए दाखिले शुरू नहीं किए जा सके हैं।
वहीं, डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि नए पाठ्यक्रम शुरू करने से पहले शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए थी। उन्होंने सरकार से जल्द प्राध्यापकों की तैनाती कर बीकॉम और समाजशास्त्र की कक्षाएं शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें