फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान शहर के निजी स्कूल ने बढ़ा दी टयूशन फीस, डीसी के द्वार पहुंचे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। निजी स्कूलों की बढ़ाई जा रही फीसों ने अभिभावकों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। शहर के समीप स्थित एक निजी स्कूल ने लॉकडाउन के दौरान ट्यूशन फीस बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत को लेकर अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त विवेक भाटिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मांग की कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रंजीत सिंह, पांडव राम, तीर्थ सिंह, मनीष, दिनेश कुमार, लोकेश कुमार और सुनील कुमार का कहना है कि कोविड-19 के चलते पिछले करीब चार माह से स्कूल बंद है। स्कूल बंद होने के बावजूद निजी स्कूल प्रबंधन फीस मांग रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही फीस को पहले की अपेक्षा बढ़ा दिया है। इस कारण वे परेशान है। हैरानी की बात है कि जब वे बच्चें के स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट की मांग कर रहे हैं तो उन्हें बढ़ी हुई फीस के मुताबिक अदायगी करने के बारे में कहा गया है। ऐसे में उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं।
अभिभावकों ने उपायुक्त से मांग की कि अचानक फीस बढ़ाने के मामले पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, दूसरी तरफ कई स्कूल फीस को लेकर अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। जुलाई माह की फीस को भी 15 जुलाई तक जमा करवाने के बारे कहा जा रहा है। जबकि जुलाई माह की फीस जुलाई माह के खत्म होने के बाद स्कूल पहले लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें