फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निजी वाहन मालिक ढो रहे सवारियां, टैक्सी चालकों की नहीं निकल रही किस्त

Sat, 18 Nov 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के ख​ज्जियार में निजी गाड़ी में सवारीयों को ठोने को लेकर चालक से पुछताछ करते टैक्सी चालक।स
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में निजी वाहन मालिकों ने टैक्सी चालकों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। टैक्सी चालकों का आरोप है कि कुछ निजी वाहन मालिक सवारियां ढो रहे हैं। इससे टैक्सी चालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसी मामले को लेकर टैक्सी चालकों ने शनिवार को कुछ निजी वाहन चालकों के वाहन रोके और सवारियों से आह्वान किया कि वे निजी वाहनों की अपेक्षा टैक्सियों में सफर करें। पर्यटन स्थल खज्जियार में करीब चालीस टैक्सियां हैं। उनका कहना है कि उन्होंने लोन लेकर टैक्सियां खरीदी हैं। कमाई न होने के कारण वाहनों की किस्त भी नहीं भर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी वाहन मालिक सवारियां उठा रहे हैं। इससे टैक्सी चालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाए।

खज्जियार में निजी गाड़ियों वाले सवारियां ढो रहे हैं। इससे उनका कारोबार सिमट गया है। प्रशासन भी कोई कार्रवाई इस मामले में नहीं कर रही है। - अजय कुमार, टैक्सी चालक
विज्ञापन


ऋण लेकर टैक्सी गाड़ियां खरीदी हैं। साथ ही सरकार को भी टैक्स भी दे रहे हैं, मगर यहां प्राइवेट गाड़ियों वाले चांदी कूट रहे हैं, जबकि उनके पास काम ही नहीं है। - संजीव कुमार, टैक्सी चालक।

इस मामले को लेकर कई बार प्रशासन और परिवहन विभाग से शिकायत की गई है, मगर आज तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। आश्वासन ही मिलते आ रहे हैं। - बिट्टू शर्मा, टैक्सी चालक।

टैक्सी के सहारे ही आजीविका चलती है। निजी गाड़ियों वाले सवारियां ढो रहे हैं। ऐसे में उनकी आजीविका पर असर पड़ रहा है। गाड़ी की किस्त निकालने में दिक्कतें आ रही हैं। -पंकज कुमार, टैक्सी चालक।
विज्ञापन


क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रसाद का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। इस बारे औचक निरीक्षण किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें