फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निजी सुरक्षा कर्मी ने हाथों से बुझा दी सिलिंडर में लगी आग

Wed, 08 May 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाने का गुर सीखते चिकित्सा अ​धिकारी डॉक्टर विपिन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के निजी सुरक्षा कर्मी अब आसानी से सिलिंडर में लगने वाली आग को बुझा पाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए बुधवार को दमकल विभाग की तरफ से मेडिकल कॉलेज के स्टाफ से लेकर निजी सुरक्षा कर्मियों को मॉक डि्रल के जरिये आग से निपटने के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें सिलिंडर में आग लगाकर उसे बुझाने का तरीका बताया। इसमें पहले दमकल कर्मी ने सिलिंडर में आग लगाकर स्वयं उसे चुटकी में बुझा दिया। इसके बाद एक निजी सुरक्षा कर्मी को भी सिलिंडर की आग को बुझाने के लिए कहा। निजी सुरक्षा कर्मी ने अपने नंगे हाथों से सिलिंडर में लगी आग को एक ही क्षण में बुझा दिया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। सिलिंडर की आग के अलावा मेडिकल कॉलेज के स्टाफ को अन्य आपदाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही इन आपदाओं में बचाव कार्य से लेकर अन्य सुरक्षा पहलुओं को अपनाने के बारे में समझाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि स्टाफ को आपदा के दौरान बचाव व सुरक्षा कार्य के बारे में जानकारी दी गई है, जिससे किसी भी आपदा के समय बचाव कार्य आसानी से किया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें