फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नए सत्र में निजी स्कूलों ने 10 फीसदी तक बढ़ाई दाखिला और मासिक फीस

Mon, 01 Apr 2024 02:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
नए सत्र में निजी स्कूलों ने 10 फीसदी तक बढ़ाई दाखिला और मासिक फीस
विज्ञापन

ढीली होगी अभिभावकों की जेब, कुछ स्कूलों ने नए ढांचे के साथ शुरू की दाखिला प्रक्रिया
कुछ स्कूलों ने 9.6 प्रतिशत बढ़ाया शुल्क, अंदरखाते भी की जा रही अन्य बिंदुओं पर बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला चंबा के निजी स्कूलों ने नए शैक्षणिक सत्र से फीस बढ़ोतरी की योजना तैयार कर ली है। ऐसे में अभिभावकों को अब नए शैक्षणिक सत्र से बच्चों की दाखिला से लेकर मासिक फीस के लिए अपनी जेब ढीली करनी होगी। कुछ स्कूलों ने 9.6 प्रतिशत प्रवेश शुल्क बढ़ाया है तो कहीं दस प्रतिशत तक यह बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, निजी स्कूलों का यह दावा है कि बच्चों को भरपूर शिक्षा उपलब्ध करवाने सहित अध्यापकों की तनख्वाह के लिए बढ़ोतरी की जाती है। दूसरी तरफ, विभाग को भी इस मामले के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। कुल मिलाकर नए शैक्षणिक सत्र से अभिभावकों को जिले के विभिन्न स्कूलों में फीस का नया ढांचा मिलने वाला है। कुछ स्कूलों में तो प्रवेश प्रक्रिया शुरू भी हो गई है। निजी स्कूल प्रबंधकों की अेार से अंदरखाते भी अन्य बिंदुओं पर बढ़ोतरी की जा रही है। इससे अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि स्कूल प्रबंधनों की ओर से हर साल फीस बढ़ोतरी की जाती है। इसके लिए सरकारी मापदंडों को समक्ष रखा जाता है। दस प्रतिशत तक विभिन्न बिंदुओं पर निजी स्कूलों ने बढ़ोतरी की है, जबकि कुछ स्कूलों ने नौ प्रतिशत के भीतर यह बढ़ोतरी निर्धारित की है। अलग-अलग स्कूलों की ओर फीस बढ़ोतरी अलग-अलग प्रतिशत तय की है।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि फीस बढ़ोतरी को लेकर विभाग को निजी स्कूल प्रबंधन सूचित करते हैं। साथ ही इस बारे में सरकार को अवगत करवाते हैं। अगर सरकार की ओर से आपत्ति लगाई जाती है दोबारा से निजी स्कूल प्रबंधन फीस का ढांचा भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी स्कूल सुरंगाणी के प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने बताया कि नियमों के अनुसार बढ़ोतरी की जाती है। कहा कि 9.6 प्रतिशत तक विभिन्न शुल्कों में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें