फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ओवरलोडिंग पर निजी बस मालिक तलब

Wed, 26 Aug 2026 10:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। करियां रूट पर निजी बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के मामले में परिवहन विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंसी की लाइव रिपोर्ट के बाद विभाग ने बस मालिक को कार्यालय में तलब कर ओवरलोडिंग के संबंध में जवाब मांगा है।
बस में ओवरलोडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में बस का परिचालक कथित तौर पर मालिक के कहने पर अधिक सवारियां बैठाने की बात कहता नजर आ रहा है।
ऐसे में परिवहन विभाग अब बस में ओवरलोडिंग की वजह और इसके लिए जिम्मेदारी तय करने को लेकर मालिक से जवाब लेगा।
इस मामले की शिकायत पुलिस विभाग से भी की गई थी। हालांकि, पुलिस स्तर पर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। ओवरलोडिंग को लेकर परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद अब बस मालिक, चालक और परिचालक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार्यकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि निजी बस के मालिक को कार्यालय में बुलाया गया है। ओवरलोडिंग पर विभाग नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें