भरमौर-पठानकोट हाईवे परमैहला पुल के समीप पहाड़ी का चल रहा कार्य। संवाद
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर मैहला पुल के समीप वर्तमान समय में चल रहा है कार्य
ठेकेदार ने प्रशासन से की दोनों ओर पुलिस जवानों की तैनाती करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर मैहला के समीप पहाड़ी पर किए जा रहे कार्य में निजी बस चालक-परिचालक बाधा डाल रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से हाईवे पर तैनात वर्कर के साथ भी चालक-परिचालक बहस कर रहे हैं।
ऐसे में ठेकेदार के लिए काम करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। ठेकेदार ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मैहला पुल के पास दोनों किनारों पर पुलिस जवान या गृह रक्षक की तैनाती की मांग उठाई है।
दो साल पहले मैहला की पहाड़ी में दरार आ गई थी। स्थानीय लोगों ने इस बारे में जिला प्रशासन को अवगत करवाया। इसके बाद सर्वेक्षण करवाया गया। साल 2025 में पहाड़ी को दरकने से रोकने का कार्य शुरू हुआ। इस कार्य में कुछ निजी बस चालक और परिचालक बाधा डाल रहे हैं। कई बार चालक-परिचालक हाईवे पर लगाई रस्सी को हटाकर जिंदगी जोखिम में डालकर गाड़ियां निकाल रहे हैं। हाईवे पर सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारी बिंदु ने बताया कि मैहला पुल स्थित पहाड़ी पर चल रहे कार्य में निजी बस के चालक-परिचालक सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे वाहन रोकने के लिए लगाई रस्सी को हटाकर वाहन निकाल रहे हैं। उधर, हाईवे मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता मीत शर्मा ने बताया कि सुरक्षा कर्मी की तैनाती को लेकर जिला प्रशासन से आग्रह किया जाएगा।