चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर भद्रम के पास निजी बस के साथ स्कूटी की टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार महिला घायल हो गई।
उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल माधुरी नाथ निवासी गांव शालीमार के बयान दर्ज किए। घटनास्थल का भी मुआयना किया। इस टकराव में किसकी गलती रही, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद