फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पद्मश्री विजय ने नवाजे राष्ट्रपति से सम्मानित प्रकाश चंद्र भारद्वाज

Wed, 18 Mar 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
पद्म श्री विजय शर्मा ने नवाजे राष्ट्रपतिसे सम्मानित प्रकाश चंद्र भारद्वाज।
विज्ञापन
चंबा। स्थानीय कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय चंबा साहित्य उत्सव में राष्ट्रपति से सम्मानित प्रकाश चंद्र भारद्वाज भरमौर की लोक संस्कृति एवं साहित्य विषय पर अपनी शानदार प्रशंसनीय प्रस्तुति एवं शोध पर अपने विचार कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

भारद्वाज ने भरमौर की पुरातन इतिहास, लोक सांस्कृतिक विरासत, समृद्धशाली लोक परंपराओं, मणिमहेश यात्रा का इतिहास, पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित धार्मिक पौण माता, शिव चेलों का योगदान, त्रिलोचन महादेव की रहस्यमय कथा, चौरासी भरमौर, भरमाणी माता की स्थापना और महत्ता, भरमौर की गद्दी जनजातीय समुदाय की संपूर्ण जानकारी देकर सभी को अचंभित कर दिया। सभी साहित्यकारों, विद्यार्थियों, प्रशासनिक अधिकारियों व सम्मानित व्यक्तियों, विशेषकर मुख्यतया पद्म श्री अवार्डी विजय शर्मा ने प्रकाशचंद की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें सम्मानित किया। भारद्वाज ने हिमाचल के मणिमहेश पारंपरिक गद्दी, सांस्कृतिक कला मंच भरमौर के तहत जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय जनजातीय कार्निवल उत्सव दिल्ली, नागपुर, छतीसगढ़ व अन्य प्रतिष्ठित स्थानों पर अपनी लोक संस्कृति की प्रस्तुति देकर गद्दी समुदाय का नाम रोशन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें