फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा जल संग्रहण के कार्यों के लिए ग्राम सभा में तैयार करें सेल्फ : डीसी

Sat, 21 Sep 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जल संरक्षण से संबंधित जागरूकता कार्यों में महिलाओं का सहयोग लिया जाए। उन्होंने अभियान के तहत किया जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने वर्षा जल पर आधारित जल संग्रहण कार्यों के लिए जल शक्ति एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को 2 अक्तूबर को होने वाली ग्राम सभा में सेल्फ तैयार करने को कहा। उद्यान विभाग के अधिकारियों को जारी वित्त वर्ष के दौरान निर्मित किए जाने वाले जल भंडारण टैंकों की सूची को जल शक्ति विभाग के साथ साझा करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने जिला विकास अधिकारी को वन सरोवर के निर्माण को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने को कहा। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि जिला अनुमोदित 3811 जल संरक्षण कार्यों में से 3254 कार्य प्रगति पर हैं। जल शक्ति ने अधीक्षण अभियंता ने बैठक में बताया कि जिले में सभी 2292 प्राकृतिक जल स्रोतों की जियो टेगिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने जल रिचार्ज संरचनाओं के तहत किया जा रहे कार्यों पर बताया कि 178 कार्यों के तहत 40 को पूरा कर लिया गया है। बैठक में भू संरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिला में वर्षा जल आधारित में दो परियोजनाओं का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें