फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उपमुख्यमंत्री के दौरे के लिए तैयारियां शुरू

Fri, 05 May 2023 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के 10 मई को डलहौजी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पूर्व मंत्री ने बताया कि दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री डलहौजी में पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण के लिए करीब 31 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

डलहौजी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था जो जंद्रीघाट और पंजपुला क्षेत्रों से होती है उसका सुधारीकरण, आहला कैचमेंट क्षेत्र में शुद्धपेयजल हेतु स्थापित होने वाली फिल्टर यूनिट सहित फायर फाइटिंग सिस्टम के तहत साढ़े चार लाख लीटर की क्षमता वाले भंडारण टैंक का शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा डलहौजी के माल रोड पर सर्किट हाउस के समीप 35 लाख की लागत से बने वाटर क्वालिटी मानीटरिंग सिस्टम का भी मुकेश अग्निहोत्री उद्घाटन करेंगे। कहा कि उपमुख्यमंत्री डलहौजी नगर के लिए निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना एवं बनीखेत में निर्माणाधीन जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह के कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, जलशक्ति विभाग डलहौजी मंडल के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, राखी कौशल, वीरेंद्र शर्मा समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें