चंबा में नवरात्रों को लेकर बनाई गई मूर्तियां।संवाद
चंबा। शहर में रामलीला और दशहरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नवरात्र के आयोजन के लिए बिहार से आए कारीगर मां काली, मां दुर्गा और भगवान राम सहित अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार करने में जुटे हैं।
कारीगर मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं, ताकि त्योहार के दौरान श्रद्धालु इनके दर्शन कर सकें। रामलीला क्लब के अध्यक्ष स्वप्न महाजन ने बताया कि हर साल नवरात्र और दशहरे के अवसर पर देवी-देवताओं की मूर्तियां तैयार करवाई जाती हैं। इस बार भी बिहार के कारीगरों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले नवरात्र के दौरान प्रतिमाओं की रोजाना पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने कहा कि रामलीला और दशहरे के आयोजन को लेकर शहर में उत्साह है। त्योहार के दौरान होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालु भाग लेंगे। संवाद