फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शादी में खाना बनाने गया प्रतापू राम लेंटर से गिरा, दर्दनाक मौत

Tue, 22 Jul 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत डिव निवासी 60 वर्षीय प्रतापू राम पुत्र चतरो राम की एक शादी समारोह के दौरान लेंटर से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। वह सलूणी क्षेत्र में आयोजित शादी में खाना बनाने गया था। जहां सोमवार सुबह करीब चार बजे वह लेंटर से फिसलकर नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोग जब उसे जगाने कमरे में गए तो वह नहीं मिला, लोगों ने उसे लेंटर से नीचे बेसुध पड़ा देखा और तुंरत अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रतापू राम शादी-विवाह जैसे आयोजनों में खाना बनाने का कार्य करता था। वह सोमवार को शादी में खाना के लिए वहीं पर रात को रुका था। डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियुर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें