फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावों में बीजेपी नहीं चाहती कम हो वोट बैंक

विज्ञापन
चौगान नंबर दो में पहुंचने पर फूलों की माला पहना राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़ का स्वागत करते ? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा चुनाव में किसी भी सूरत में भाजपा अपना वोट बैंक कम नहीं होने देना चाहती है। जिला मुख्यालय चंबा में आयोजित अल्पसंख्यक सम्मेलन में इसका उदाहरण देखने को मिला। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े मोदी सरकार और जयराम सरकार की योजनाओं का ही गुणगान करते नहीं थके।
विज्ञापन

जिले के नेताओं के मनोबल को भी तावड़े ने बढ़ाते हुए कहा कि इन नेताओं ने अपनी कुर्सी और भाषण को छोड़ते हुए खराब मौसम का हवाला देकर लोगों से संवाद करने का मुझे मौका दिया। भाषण के बीचबीच में उन्होंने विपक्षी पार्टी पर निशाना साध कर लोगों में झूठी खबरें फैला कर सत्ता हथियाने का आरोप लगाया। उन्होंने मोदी सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और दूरगामी सोच का बखान करते हुए भाजपा सरकार को रिपीट करने की बात कही।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ सबका विकास की बात अल्पसंख्यकों के जिला सम्मेलन में इतनी भारी तादाद में पहुंचने से सिद्ध होती है। अपने दस मिनट के भाषण में विनोद तावड़े ने अनेक बार प्रधानमंत्री का गुणगान किया।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का भाषण आरंभ होने पर विधायक समर्थक प्रधानमंत्री जिंदाबाद, जयश्रीराम के नारे लगाने लगे। इस बीच राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास की बात कही है। आपके विधायक आप लोगों पर खुश हैं तो नारेबाजी नहीं।
कुर्सियां सिर पर रखकर खड़े हो गए समर्थक
दोपहर बाद आरंभ हुए अल्पसंख्यकों के सम्मेलन में जोरदार बारिश शुरू होने पर लोग बारिश से बचने के लिए कुर्सियां सिर पर रखकर खड़े हो गए और भाषण सुनने लगे।
बारिश ने भाषण में डाला खलल
सम्मेलन के दौरान भारी बारिश का क्रम शुरू हो गया। इसके चलते महज दस मिनट ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अपना भाषण दे पाए। इसके बाद सदर विधायक पवन नैयर ने मुख्यातिथि सहित अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें