फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंगला में 9 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। ग्राम पंचायत मंगला में शनिवार को नौ घंटे तक बिजली बंद रही। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि शुक्रवार को बोर्ड की ओर से बिजली की मरम्मत के लिए दिनभर बिजली आपूर्ति को बाधित रखा। उसके बावजूद शनिवार सुबह रात 1:00 बजे बारिश के चलते बिजली बाधित पड़ गई। ऐसे में लोगों को नौ घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। इसके बाद शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे बोर्ड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 10:00 बजे बिजली को सुचारु किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों सुमन कुमारी, रोहित कुमार, विशाल कुमार, हेमराज, तेज सिंह, जानकी देवी, पुष्पा देवी आदि का कहना है कि रोजाना बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। हर दिन बोर्ड की ओर से बिजली को दुरुस्त रखने के लिए बिजली बंद कर दी जाती है लेकिन, उसके बाद कुछ देरी के लिए बिजली सप्लाई आने के बाद पुन: सप्लाई बाधित हो जाती है। इससे बीमार लोगों, गृहिणियों और नौकरीपेशा की परेशानी काफी बढ़ जाती है। शनिवार को भी व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद भी दिनभर बिजली की आंखमिचौनी चलती रही। बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अंकुर ने बताया कि बारिश की वजह से समस्या उत्पन्न हुई थी। व्यवस्था को शनिवार सुबह 10:00 बजे सुचारु करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें