वीरवार को दोपहर बाद पेश आईं दिक्कतें, लोगों को पेश आईं परेशानियां
कार्यालय में काम-काज रहा प्रभावित, साढ़े चार बजे आपूर्ति हो पाई बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला मुख्यालय समेत साथ लगते क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति वीरवार को बाधित रही। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गुल हुई बिजली साढ़े चार बजे बहाल हुई। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली गुल होने का कारण लाइन में तकनीकी खराबी रहा। लाइन में तकनीकी खराबी के चलते जिला मुख्यालय, हरदासपुरा, जुलाहकड़ी, मुगला, करियां सहित सुल्तानपुर आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रही। गौरतलब है कि वीरवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। इसके चलते तेज तूफान के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों कड़ी मशक्कत के बाद लाइन को दुरुस्त किया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बिजली गुल होने के कारण कार्यालयों में काम-काज प्रभावित हुआ। बिजली बोर्ड चंबा प्रथम के सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने बताया कि लाइन में तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हुई। उन्होंने कहा कि एक घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।