फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार दिन बाद शुरू हुआ पावर हाउस का काम

Wed, 07 Jun 2023 06:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कुठेड़ पन विद्युत परियोजना के उलांसा पंचायत में बन रहे पावर हाउस का निर्माण कार्य चार दिन के बाद दोबारा शुरू हुआ। पिछले चार दिन से स्थानीय लोगों ने इस कार्य को बंद करवा दिया था। ग्रामीण मांग कर रहे थे कि कंपनी में प्रभावित पंचायत के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाए। कंपनी बाहरी राज्यों के लोगों को काम पर रख रही थी। इसको लेकर लोग विरोध जता रहे थे। इसी विरोध के चलते ग्रामीणों ने पावर हाउस का निर्माण कार्य बंद करवा दिया। प्रोजेक्ट प्रभारी संजीव महाजन ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को पूरा कर दिया गया है। इसके बाद पावर हाउस का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें