फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जुलाहकड़ी व हरदासपुरा में सड़कों पर गड्ढों से वाहन चालक और राहगीर परेशान

Thu, 02 Oct 2025 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर एनएच पर जुलाहकड़ी और हरदासपुरा में गड्ढों की वजह से वाहन चालक व पैदल राहगीर काफी परेशान हैं। सड़क के बीचोबीच ये गड्ढे हैं, जिससे बचने के चक्कर में चालक अपने वाहनों को विपरीत दिशा में मोड़ देते हैं। इससे जहां वाहन दुर्घटना होने का खतरा रहता है तो वहीं पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी इससे चोट लगने का खतरा बना रहता है। एनएच विभाग को स्थानीय लोग और वाहन चालक कई बार इन गड्ढों को भरने के लिए अवगत करवा चुके हैं। अभी तक इस दिशा में एनएच प्राधिकरण ने कोई भी कदम नहीं उठाया है। वाहन चालक संजय शर्मा, सुरेंद्र कुमार, योगराज, महिंद्र सिंह, देसराज, प्यार सिंह और अजय कुमार ने जिला प्रशासन व एनएच विभाग से मांग की है कि इन गड्ढों को शीघ्र तारकोल डालकर भरा जाए। उधर, एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता मीत कुमार ने बताया कि जल्द ही गड्ढों को ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें