फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सभी कॉलेजों में भरे पद, बनीखेत को किया दरकिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में चंबा समेत विभिन्न कॉलेजों में अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषयों के प्रवक्ताओं के पदों को भरा गया है लेकिन राजकीय स्नातक महाविद्यालय बनीखेत को दरकिनार कर दिया गया है। बनीखेत कॉलेज में रिक्त पदों में से एक को भी नहीं भरा गया है। इसके चलते महाविद्यालय में शिक्षारत 188 विद्यार्थी स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि परिक्षेत्र में महाविद्यालय खुलवाने की मांग को पूर्व भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वीकृति प्रदान की थी। वहीं 20 अगस्त 2022 को बनीखेत में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके चलते बनीखेत और साथ लगती 24 पंचायतों के सैकड़ों लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। बनीखेत कॉलेज में 190 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। पिछली सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में राजकीय स्नातक महाविद्यालय में 12 पद भरने की मंजूरी दी थी लेकिन वर्तमान में हालात यह हैं कि 188 विद्यार्थियों की पढ़ाई का जिम्मा तैनात एक अर्थशास्त्र के प्रवक्ता के कंधों पर है। कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में सनातन महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की कमी के कारण इसका सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ रहा है। बनीखेत कॉलेज में अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, विज्ञान, भूगोल, संस्कृत और हिंदी के पद खाली चल रहे हैं। कुलदीप राज, अशोक कुमार, पृथ्वी राज, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, बृजलाल, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, तिलक राज, दीपक कुमार आदि ने बताया कि बनीखेत कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए प्रवक्ताओं के पद भरना अनिवार्य हैं लेकिन प्रदेश सरकार बनीखेत कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ पक्षपात कर रही है। कॉलेज में लड़कों से अधिक लड़कियों की संख्या है जो दूरदराज क्षेत्रों से शिक्षा ग्रहण करने बनीखेत पहुंचती हैं। अधिकांश विद्यार्थी दूसरे कॉलेजों में शिक्षा अर्जित करने के लिए असमर्थ हैं। ऐसे में एकमात्र प्रवक्ता के सहारे कॉलेज चल रहा है जिसके कारण 188 से अधिक विद्यार्थियों के भविष्य पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इतना ही नहीं, कॉलेज में इतिहास के प्रवक्ता की तैनाती के आदेश हुए हैं लेकिन अभी तक उन्होंने बनीखेत कॉलेज में ज्वाइन नहीं किया है। बनीखेत परिक्षेत्र के 24 पंचायतों के सैकड़ों लोगों ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि बनीखेत कॉलेज में प्रवक्ताओं के खाली पदों को शीघ्र भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें