फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में हुआ भ्रूण का पोस्टमार्टम हुआ डीएनए टेस्ट

Fri, 12 Jun 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
72 घंटों के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में रखा गया भ्रूण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भारी बारिश के पानी में बहकर आए भ्रूण का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट हुआ। अब भ्रूण को 72 घंटों के लिए रखा गया है। जिसके बाद भी भ्रूण को लेकर जानकारी न मिलने पर उसे दफना दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार शाम करीब चार बजे भारी बारिश के कारण ओबड़ी में आईबी ऑफिस के पास नाले में बहकर अमूमन चार माह का भ्रूण सड़क में आ पहुंचा। सूचना मिलते ही आईबी की टीम ने पुलिस को सूचित किया। अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि यह भ्रूण किसका है। लेकिन, पुलिस इसकी जांच करने में जुट गई है। उस महिला की भी तलाश की जा रही है, जिसने इस भ्रूण को पैदा किया। भ्रूण हत्या कानूनन अपराध है। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के बाद भ्रूण 72 घंटे के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें