फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में प्रदूषण जांच के लिए स्थापित हुई मशीन

Thu, 16 Oct 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के वातावरण की स्वच्छता की निगरानी को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। चंबा नगर में हवा में मौजूद कणों की जांच के लिए विशेष मशीन स्थापित की गई है, जो 10 दिन तक लगातार सैंपल एकत्रित करेगी। इस मशीन के ज़रिये लिए गए सैंपल धर्मशाला स्थित प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं, जहां से जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। फिलहाल तीन सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। इन सैंपलों के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि दिवाली से पहले और बाद में शहर के वायुमंडल में कितना परिवर्तन आया है और पटाखों से वातावरण को कितना नुकसान हुआ। यह मशीन नगर परिषद चंबा के कार्यालय परिसर में स्थापित की गई है और प्रतिदिन बोर्ड के अधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि दिवाली से पहले और बाद में लिए जा रहे हवा के कणों के सैंपल यह बताने में मदद करेंगे कि पर्व के दौरान वायुमंडलीय प्रदूषण में कितना इज़ाफा हुआ। रिपोर्ट के आधार पर आगे की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें