फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहले चरण का चुनाव करवाने गईं पोलिंग पार्टियां

Sun, 24 May 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर में पहले चरण को लेकर मतदान दल अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को सरकारी बसों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में भेजा गया। पहले चरण के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को आवश्यक सामग्री और सुरक्षा व्यवस्था के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों तक भेजा जा रहा है। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

बसों से अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं। उपमंडल अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि पहले चरण में 16 पंचायतों में मतदान होंगे। मतदान दलों को सुबह से ही बसों के माध्यम से उनके निर्धारित रूटों पर भेजा गया। कर्मचारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर समय पर पहुंचकर चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी करेंगे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। मतदान केंद्रों पर निगरानी और समन्वय के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें