पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के तहत स्वास्थ्य खंड किलाड़ में पल्स पोलियो अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के 1398 सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 2020 के तहत जिले के खंड किलाड़ में पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है।
खंड किलाड़ में 1561 जन्म से पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो बूथ में ले जाकर पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत अब तक 1398 बच्चों को दवाई पिलाई जा चुकी है।