चंबा। नदी-नालों पर अवैध खनन करने वालों पर पुलिस अब आसमान से निगरानी रखेगी।
ड्रोन को पुलिस ने अपना हथियार बनाया है। पहले जब पुलिस अवैध खनन कारियों पर कार्रवाई करने के लिए नदी के तट पर दस्तक देती थी तो उससे पहले ही खननकारी भाग जाते थे। अब पुलिस ने आसमान से निगरानी करने की योजना बनाई है। शुक्रवार को पुलिस ने सियुल खड्ड और रावी नदी पर ड्रोन उड़ाकर अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा। कई लोग ड्रोन को देखकर भाग खड़े हुए। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि आधुनिक जमाने में अब पुलिस भी आधुनिकता का इस्तेमाल कर रही है। इस तकनीक से अवैध खनन करने वालों पर काफी हद तक शिकंजा कसेगा। संवाद