फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शराब के मामले में पूर्व प्रधान से होगी पूछताछ

Fri, 22 May 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सनवाल पंचायत में शराब के साथ पकड़े गए पूर्व प्रधान को पुलिस ने थाने में तलब होने के निर्देश दिए हैं। प्रधान ने पंचायत चुनावों में व्यवस्थता का तर्क देकर चुनावों के बाद थाने में हाजिर होने की बात कही है।
विज्ञापन

इसको लेकर पुलिस ने उन्हें चुनाव खत्म होने तक का समय दे दिया है। कुछ दिन पहले पंचायत में अवैध रूप से शराब की पेटी लेकर जाते समय पूर्व प्रधान को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जब पुलिस ने उस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पूर्व प्रधान को थाने में बुलाया तो वह पुलिस से बचने के लिए बहाना बनाते हुए नजर आए। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पंचायत चुनावों के बाद इस मामले को लेकर पूर्व प्रधान से पूछताछ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें